Home » Child Kidnapping Case : कोवाली में 4 माह के बच्चे के अपहरण पर JMM ने BJP पर लगाया कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश का आरोप, आरोपी को बताया भाजपा नेत्री

Child Kidnapping Case : कोवाली में 4 माह के बच्चे के अपहरण पर JMM ने BJP पर लगाया कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश का आरोप, आरोपी को बताया भाजपा नेत्री

Child Kidnapping Case : झामुमो नेता प्रमोद लाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रही भाजपा

by Mujtaba Haider Rizvi
Child kidnapping case in Kavali, JMM alleges BJP conspiracy, accused BJP leader
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में ढेगाम साप्ताहिक हाट बाजार से चोरी हुए 4 माह के बच्चे इंद्रदेव सरदार के अपहरण कांड को लेकर झामुमो भाजपा पर हमलावर हो गई है।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला भेलाईडीह निवासी झुमारानी मंडल को झामुमो नेताओं ने भाजपा की नेत्री बताया और आरोप लगाया कि उसने जिले की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश रची थी। बच्चे के अपहरण की यह घटना भाजपा की साजिश का हिस्सा है। प्रदेश में यह साजिश रची जा रही है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ कर सरकार को अस्थिर किया जाए।

पुलिस ने अपहरण के इस मामले में सोमवार को झूमा रानी मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। झामुमो का कहना है कि झुमारानी मंडल पहले भाजपा कवाली मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

इस घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल ने कहा कि भाजपा हेमंत सरकार को बदनाम करने और राज्य को अस्थिर करने के लिए लगातार साजिश रच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़ी महिला नेता द्वारा बच्चा चोरी जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया गया है।

प्रमोद लाल ने यह भी कहा कि रांची से दो बच्चों के गायब होने की घटनाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामलों में भी भाजपा की भूमिका संदेह के घेरे में है। उन्होंने एक तस्वी दिखाते हुए दावा किया कि भाजपा के एक कार्यक्रम में झुमारानी मंडल जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और अन्य भाजपा नेताओं के साथ मौजूद थीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस तरह की घटनाओं पर सतर्क रहने का निर्देश दिया है और भाजपा को इन आरोपों पर जवाब देना चाहिए।

संवाददाता सम्मेलन में झामुमो के वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन, सुनील महतो, सुनील सोरेन सहित कई नेता मौजूद थे।

Read Also: Jamshedpur News: टाटा मोटर्स में अब होगी ग्रेड रीविजन वार्ता, उपचुनाव और आमसभा पर भी जल्द फैसला

Related Articles