Home » Chaibasa News : पुरानीबस्ती में साईं महोत्सव का आयोजन, गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई पालकी यात्रा

Chaibasa News : पुरानीबस्ती में साईं महोत्सव का आयोजन, गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई पालकी यात्रा

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती स्थित ओड़िया मध्य विद्यालय के पास रविवार को श्रीजगन्नाथ संस्कृति के तत्वावधान में साईं महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह में कांकड़ आरती के साथ साईं पूजा शुरू हुई। पुजारी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई।श्रद्धालुओं ने पूजा- अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर दो बजे भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम करीब चार बजे श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा निकाली।

पालकी यात्रा पुरानी बस्ती से निकल कर नीचे टोला, गुंडिचा मंदिर, थाना रोड पहुंची।साईं मोंटेश्वरी स्कूल में पालकी का स्वागत किया गया। इसके बाद पालकी यात्रा थाना रोड होते हुए मेन रोड, शहीद भगत सिंह चौक, पुरानी रांची रोड के रास्ते शीतला मंदिर स्थित साईं देवस्थान पहुंची। वहां भी पालकी का स्वागत किया गया। इसके बाद बाटा रोड, पवन चौक, राजबाड़ी रोड होते हुए यात्रा आयोजन स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पालकी के आगे नारंगी व पीला झंडा हाथों में लिए चल रहे थे।

यात्रा में लोग पुष्प की बारिश कर रहे थे। लोग साईं बाबा का जयकारा लगा रहे थे। शाम को संध्या आरती के साथ जमशेदपुर के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूजा समिति के सदस्य सपन षाड़ंगी, जयंत षाड़ंगी, लीना षाड़ंगी, रीना षाड़ंगी, अंजू षाड़ंगी, नीरा पाणि, मीता त्रिपाठी, प्रतिभा प्रधान, संजय षाड़ंगी, प्रकाश पंडा, सपन मिस्त्री, सदानंद होता समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Read Also- RANCHI CRIME NEWS: रांची के अंश-अंशिका की डील कर चुका था गुलगुलिया गैंग, भीख और पॉकेटमारी के दलदल में ढकेलने की थी तैयारी

Related Articles