Home » Chaibasa Crime : परिवार के साथ विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa Crime : परिवार के साथ विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa Crime : पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की शुरू कर दी तहकीकात

by Rajeshwar Pandey
Suicide in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में पारिवारिक कलह के कारण 20 वर्षीय एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

एसपीजी मिशन कंपाउंड की रहने वाली है युवती

इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार चाईबासा सदर थाना अंतर्गत एसपीजी मिशन कंपाउंड निवासी गीता नमक युवती का बुधवार को किसी बात को लेकर परिजनों के साथ विवाद हो गया था। बाद में वह गुस्से से अपने कमरे में चली गई। इसके बाद अंदर से कमरा बंद कर रूम में लगे पंखे में दुपट्टा से फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को चिंता होने लगी।

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे परिजन

इसके बाद परिजन काफी देर तक चिल्लाए। लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो परिजन किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। परिजनों ने देखा कि गीता पंखे से लटक रही है। परिजनों ने तुंरत फंदे से गीता को उतारा और सदर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read Also: Kolhan University Senate Election : केयू सीनेट चुनाव कल, सुबह 10:30 बजे से होगी वोटिंग, नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर

Related Articles