Home » Palamu Road Accident : पलामू में कपड़ा लोड कर रांची से डालटनगंज जा रहा ट्रक पेड़ से टकराया, ड्राइवर की मौत

Palamu Road Accident : पलामू में कपड़ा लोड कर रांची से डालटनगंज जा रहा ट्रक पेड़ से टकराया, ड्राइवर की मौत

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पलामू थाना क्षेत्र के बकोरिया कृष्णा मोड़ पर रांची से डालटनगंज जा रहा एक ट्रक महुआ के पेड़ से टकरा गया। ट्रक पर कपड़ा लोड था। इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और मलबे में फंसकर ड्राइवर की जान चली गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूल रूप से समस्तीपुर का रहने वाला था ड्राइवर

बताते हैं कि ड्राइवर बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था। उसका नाम देव प्रकाश राय था। उसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि देव प्रकाश कई साल से अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल में रहता था और ट्रक चलाता था। ट्रक पश्चिम बंगाल के ही एक कारोबारी का है। देव प्रकाश वहीं से कपड़ा लोड कर डाल्टनगंज आ रहा था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

सतबरवा ओपी प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि यह घटना सोमवार को सुबह 4:00 बजे हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also– Lohardaga News : लोहरदगा में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Related Articles

Leave a Comment