Home » RANCHI NEWS: कांके डैम के कैचमेंट एरिया में बने 9 भवनों के मालिकों को नोटिस भेजने का निर्देश

RANCHI NEWS: कांके डैम के कैचमेंट एरिया में बने 9 भवनों के मालिकों को नोटिस भेजने का निर्देश

अपर प्रशासक के साथ टीम ने कैचमेंट एरिया का किया स्थल निरीक्षण, की मापी

by Vivek Sharma
KANKE DAM
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नगर निगम क्षेत्र के जलाशयों के संरक्षण की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अपर प्रशासक संजय कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की एक संयुक्त टीम ने वार्ड संख्या-1 स्थित कांके डैम (सीएमपीडीआई मुख्य गेट के विपरीत मार्ग की ओर) के कैचमेंट एरिया का स्थल निरीक्षण किया और वास्तविक स्थिति का आकलन किया। जहां पाया गया कि उक्त कैचमेंट एरिया में अवैध रूप से 9 भवनों का निर्माण किया गया है। इन अवैध संरचनाओं को निगम की टीम द्वारा चिन्हित किया गया। अपर प्रशासक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इन भवनों में रहने वाले लोगों को नोटिस निर्गत करते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया जाए। जिससे कि वे अपने सभी वैधानिक दस्तावेज नगर निगम के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।

अपर प्रशासक ने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों की विधिवत जांच के बाद यदि निर्माण अवैध पाया जाता है तो संबंधित लोगों को खुद से भवन खाली करने का निर्देश दिया जाएगा। वहीं अवैध रूप से निर्मित भवनों व संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कैचमेंट एरिया में सीमा को सुनिश्चित करने व अतिक्रमण को चिन्हित करने के उद्देश्य से निगम की भू-संपदा की टीम द्वारा मापी कार्य भी किया गया। अपर प्रशासक ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि शहर के किसी भी जलाशय में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर नगर प्रबंधक, भू-संपदा शाखा एवं इनफोर्समेंट टीम के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। रांची नगर निगम भविष्य में भी जलाशयों की सुरक्षा को लेकर जांच व कार्रवाई जारी रखेगा।

READ ALSO: RANCHI CRIME NEWS: महिला को मारी गई थी गोली, हादसे का रूप देने का प्रयास, 2 लाख रुपए दिए गए थे शूटर को

Related Articles

Leave a Comment