Home » Dumka Road Accident : दुमका सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Dumka Road Accident : दुमका सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

by Rakesh Pandey
dumka Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : झारखंड के दुमका जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जामा थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर भूरभूरी पुल के पास हुआ। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल भेजा और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान करण मांझी और सोनू कुंवर के रूप में हुई है। करण जामा थाना क्षेत्र के कोल्हरीया गांव और सोनू कटनियां गांव का रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान जामा निवासी टमटम कुमार के रूप में की गई है। उसे तत्काल दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

देर रात हुई दुर्घटना

पुलिस ने बताया कि देर रात तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे। भूरभूरी पुल के समीप अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण यह घटना घटी।

Read Also- Jamshedpur Crime : यूनियन अध्यक्ष पर हमला, चक्का जाम आंदोलन दबाने की साजिश का लगा इल्जाम

Related Articles

Leave a Comment