Home » Jamshedpur News : सिदगोड़ा में पोस्ट ऑफिस के पास फ्लैट में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर राख

Jamshedpur News : सिदगोड़ा में पोस्ट ऑफिस के पास फ्लैट में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर राख

Jamshedpur News : आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस, शॉर्ट सर्किट की आशंका

by Mujtaba Haider Rizvi
Massive Fire Breaks Out in Residential Flat Near Sidgora Post Office, Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के नजदीक एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना रविवार देर शाम की है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में आग फैलने लगी।
लपटों ने पूरे फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया। फ्लैट से धुएं का गुबार निकलने लगा। धुआं आसपास के इलाके में फैल गया। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

कई घंटे में आग पर पाया जा सका काबू

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कहा जा रहा है कि समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। वरना, आग आसपास की इमारतों में फैल जाती तो मुश्किल होती।

मामले की जांच कर रही पुलिस

इस घटना में फ्लैट में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर राहत और बचाव कार्य किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read Also: Chaibasa News : रेलवे ओवरब्रिज में पतंग के चाइना मंजे से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Related Articles

Leave a Comment