Home » Dhanbad Crime News: गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर स्थित घर पर कुर्की-जब्ती, पुलिस की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप

Dhanbad Crime News: गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर स्थित घर पर कुर्की-जब्ती, पुलिस की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप

सुबह जैसे ही पुलिस के वाहन वासेपुर के कमर मखदूमी रोड इलाके में पहुंचे, वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार सख्त होती जा रही है। पहले उसके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी। वहीं, मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर वासेपुर स्थित उसके घर में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।

सुबह जैसे ही पुलिस के वाहन वासेपुर के कमर मखदूमी रोड इलाके में पहुंचे, वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था प्रभारी नौशाद आलम, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट से जारी कुर्की-जब्ती आदेश के तहत पूर्व में की गई कार्रवाई में कुछ हिस्से अधूरे रह गए थे। उसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मंगलवार को दोबारा टीम भेजी गई। इस दौरान घर की छत पर लगे शेड को उखाड़ कर जब्त कर लिया गया।

अधिकारियों ने साफ किया कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल वासेपुर क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी कानून के दायरे में रहकर सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Comment