Lohardaga: लोहरदगा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा गुरुवार दोपहर को हुआ। बताया जा रहा है कि लोहरदगा के हेजल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने ट्रक को कर लिया जब्त
घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई चल रही है।
Read Also- Gumla News : गुमला में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

