Ranchi : नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर मतदाताओं के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रांची समेत झारखंड के सभी जिलों में नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।

मतदान के दिन मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने साफ किया है कि अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड (EPIC) नहीं है, तो भी वह अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों के आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।
मतदान के लिए मान्य पहचान दस्तावेज
मतदान केंद्र पर पहचान प्रमाण के रूप में निम्नलिखित दस्तावेज मान्य होंगे।
- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र (EPIC)
- निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी फोटोयुक्त मतदाता पर्ची
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
- बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)
- मनरेगा के अंतर्गत जारी फोटोयुक्त जॉब कार्ड
- फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट कार्ड)
- फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान केंद्र पर समय से पहुंचें और उपरोक्त में से कोई एक वैध पहचान पत्र जरूर अपने साथ रखें, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।
जन शिकायत के लिए संपर्क
रांची के लिए मतदाता किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए अबुआ साथी 9430328080 पर संपर्क कर सकते हैं। यह रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर है।

