चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के द्वारा संयुक्त रूप से दूरस्थ सारंडा वन क्षेत्र स्थित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया गया। इस दौरान वरीय पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्र में संचालित नक्सल विरोधी अभियान का क्रमवार जानकारी प्राप्त करते हुए अभियान में शामिल जवानों की हौसला अफजाई की। साथ ही भ्रमण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की भौतिक स्थिति का भी अवलोकन किया गया।

अवलोकन के बाद उपायुक्त ने कहा कि दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्र में स्थित गांवों में विकास कार्यों का संचालन, हर हाल में सुनिश्चित हो, जिला प्रशासन इसके लिए लगातार प्रयत्नशील है। शुक्रवार का यह भ्रमण इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए क्रियाशील है। क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के लिए स्थानीय स्तर पर ही आधारभूत एवं मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर उनके जीवन यापन की शैली में बदलाव लाया जा सकता है और प्रशासन इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
इसके अलावा, उक्त क्षेत्र में इको टूरिज्म एवं पर्यटन संवर्धन के तदर्थ भी आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन करते हुए संलग्न प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को पर्यटन विकास के निमित्त कार्य योजना बनाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
Read Also: CHAIBASA: प्रेमी के घर वालों ने पसंद नहीं किया तो युवती ने जहर खाकर दे दी जान

