RANCHI : होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 08629/08630 रांची- गोरखपुर होली स्पेशल का परिचालन करने का निर्णय लिया है। एक महीने तक चलने वाली इस ट्रेन का शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है। ये ट्रेन 5 ट्रिप चलेगी। इन ट्रेनों में जेनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 6 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 7 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त कोच का 1 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08629 रांची- गोरखपुर होली स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/03/2026 से 30/03/2026 तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (सोमवार) 23:55 बजे, मुरी आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:55 बजे, गोमो आगमन 04:25 बजे प्रस्थान 04:35 बजे, गया आगमन 07:00 बजे प्रस्थान 07:05 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 10:50 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, बनारस आगमन 12:00 बजे प्रस्थान 12:10 बजे एवं गोरखपुर आगमन (मंगलवार) 21:30 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 08630 गोरखपुर रांची होली स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04/03/2026 से 01/04/2026 तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का गोरखपुर प्रस्थान (बुधवार) 00:50 बजे, बनारस आगमन 08:10 बजे प्रस्थान 08:20 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 09:20 बजे प्रस्थान 09:30 बजे, गया आगमन 13:25 बजे प्रस्थान 13:30 बजे, गोमो आगमन 16:20 बजे प्रस्थान, 16:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 17:45 बजे प्रस्थान, 17:50 बजे, मुरी आगमन 19:20 बजे प्रस्थान, 19:25 बजे एवं रांची आगमन (बुधवार) 20:45 बजे होगा।

