Home » RANCHI NEWS : मोरहाबादी के डिस्पैच सेंटर में गाड़ी के अंदर मिला चालक का शव

RANCHI NEWS : मोरहाबादी के डिस्पैच सेंटर में गाड़ी के अंदर मिला चालक का शव

by Vivek Sharma
मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात चालक का शव वाहन में मिला, पुलिस जांच में जुटी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर में वाहन कोषांग में खड़ी एक गाड़ी के अंदर चालक का शव बरामद हुआ। वह नगर निकाय चुनाव की ड्यूटी में तैनात था।
जानकारी के अनुसार, चालक देर रात भोजन करने के बाद अपनी गाड़ी में आराम करने गया था। सुबह काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं होने पर अन्य चालकों ने गाड़ी के अंदर देखा, जहां वह अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। बता दें कि मोरहाबादी मैदान में चुनाव कार्य के लिए कई वाहन हायर किए गए हैं। नगर निकाय चुनाव का मतदान 23 फरवरी 2026 को होगा। इसके लिए रविवार को ही मतदान कर्मियों को बूथों पर भेज दिया जाएगा। इसी उद्देश्य से ये वाहन मंगाए गए थे।

Related Articles

Leave a Comment