चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने चार घरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े। बताते हैं कि गांव के अर्जुन तायसुम मंगलवार को घर में ताला लगाकर मागे पर्व मनाने परिवार के साथ पदमपुर गांव रिश्तेदारों के घर गए थे।
चोर घर का ताला तोड़कर ट्रंक में रखे 60 हजार रुपये, चांदी के दो पायल, एक जोड़ा सोने की कनबाली, चांदी की कमरधनी, सोने की चेन, सोने की सात नथ ले गए। अर्जुन तायसुम ने बताया कि करीब एक लाख रुपये के जेवर और 60 हजार रुपये नकद की चोरी हुई है।
गांव के ऊपरटोला में अमरजीत महतो के घर से एक लाख 30 हजार रुपये, सोने के दो लॉकेट, सोने की दो जोड़ा बाली, सोने की 6 नथ, चांदी की छह जोड़ा बिछिया, सोने की एक चेन गायब है। इसके अलावा कृष्णा महतो और निरंजन महतो के घर में भी चोरों ने ताला तोड़ा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पीड़ितों ने चक्रधरपुर थाना में शिकायत दर्ज करा दी है।

