RANCHI: रांची टाटा रोड स्थित NH-33 पर नामकुम थाना क्षेत्र के पतरा टोली पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात तीन कारों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में वाहनों को हटाकर रास्ता साफ करा दिया गया। पुलिस ने सभी गाड़ियों को थाने ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

