Home » West Singhbhum News : मजदूर के ऊपर गिरी कच्चे मकान की दीवार, दबने से मौत

West Singhbhum News : मजदूर के ऊपर गिरी कच्चे मकान की दीवार, दबने से मौत

West Singhbhum News : घटना के बाद अन्य मजदूरों और आसपास के लोगों के सहयोग से करीब 15 मिनट बाद उसे मलबे से बाहर निकाला गया।

by Rajeshwar Pandey
Labourer dies after mud house wall collapses in West Singhbhum Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कायदा पंचायत के डेरोवां में शुक्रवार को मिट्टी की कच्ची दीवार के गिरने से एक मजदूर रायबेड़ा ग्राम निवासी 29 वर्ष दयाल हस्सा की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दयाल समेत सात मजदूर डेरोवां के मास्कलन मुंडारी के कच्चे घर को साबल और गैंती से तोड़ रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे पुराने कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार दयाल के ऊपर गिर गई और वह मलबे में दब गया। घटना के बाद अन्य मजदूरों और आसपास के लोगों के सहयोग से करीब 15 मिनट बाद उसे मलबे से बाहर निकाला गया। तब तक दयाल जीवित था। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां युवक ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि दयाल डेरोवां में रहकर मजदूरी का काम करता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद पत्नी समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। शनिवार को उसका चक्रधरपुर मंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा। इधर, पूरे मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Read Also: West Singhbhum : अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों में डीजल-पेट्रोल लेने को लेकर उमड़ी भीड़, गाड़ी में करा रहे फुल टंकी

Related Articles

Leave a Comment