Home » JAC 10th Result 2026 Announced : झारखंड में जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 95.27 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास

JAC 10th Result 2026 Announced : झारखंड में जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 95.27 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास

Jharkhand Hindi News : जानिए कैसे चेक करें परिणाम

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) रांची आज मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल 95. 27 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इस साल कुल 4 लाख 24 हजार 1 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन दिया था। इसमें से चार लाख 22 हजार 109 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 4 लाख 2 हजार 178 है।
इसमें से 2 लाख 26 हजार 957 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। 1 लाख 60 हजार 673 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं। जबकि 14 हजार 548 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।

वेबसाइट से ऐसे करें रिजल्ट चेक


रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
होमपेज पर ‘Results of Examination – 2026’ सेक्शन में जाकर ‘Annual Secondary Examination 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना रोल नंबर, रोल कोड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट


सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप खोलें।
आधार से लिंक मोबाइल नंबर से साइन अप या लॉग इन करें।
ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
‘Issued Documents’ सेक्शन में जाकर ‘Class X Marksheet’ पर क्लिक करें।
फिर Jharkhand Academic Council को चुनकर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

पिछले वर्षों का रिजल्ट प्रतिशत


साल 2025 में 91.71 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।
2024 में 90.40 प्रतिशत रिजल्ट रहा था।
2023 में 95.47 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे।
2022 में 95.78 प्रतिशत और 2021 में 95.95 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया था।

कुछ दिन बाद मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट


रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन मिल जाती है। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों के माध्यम से दी जाती है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल से अपनी मूल अंकतालिका जरूर प्राप्त करें।

Read Also- JAC 10 Result 2026 Topper List : हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी जैक बोर्ड 10वीं की परीक्षा की टॉपर

Related Articles

Leave a Comment