Home » JHARKHAND CM NEWS: मुख्यमंत्री से बीएयू के कुलपति ने की मुलाकात, दिगंबर जैन पंचायत का प्रतिनिधिमंडल भी मिला

JHARKHAND CM NEWS: मुख्यमंत्री से बीएयू के कुलपति ने की मुलाकात, दिगंबर जैन पंचायत का प्रतिनिधिमंडल भी मिला

by Vivek Sharma
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीएयू के कुलपति ने मुलाकात कर किसान एग्रोटेक मेला में आमंत्रित किया। दिगंबर जैन पंचायत ने पंचकल्याणक महोत्सव का न्योता दिया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) रांची के कुलपति डॉ एस सी दुबे ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने 14 से 16 मार्च तक बीएयू मैदान में आयोजित होने वाले किसान एग्रोटेक मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों से भी अवगत कराया।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आमंत्रण

मुख्यमंत्री से दिगंबर जैन पंचायत जैन मंदिर अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 1 से 6 अप्रैल तक जिला स्कूल परिसर रांची में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा सहित पंकज पांडेय, पूरणमल सेठी, अमित रारा उपस्थित थे।

READ ALSO: RANCHI NEWS: एसएसपी ने किया दो थानेदारों का तबादला


Related Articles

Leave a Comment