RANCHI: सदर हॉस्पिटल में मंगलवार को एंटी रेबीज का वैक्सीन खत्म हो गया। जिससे कि डॉग बाइट के मरीजों को काफी परेशानी हुई। 300 से अधिक मरीज हॉस्पिटल से बिना वैक्सीन लगवाए ही लौट गए। जबकि कुछ मरीज इस इंतजार में बैठे रहे कि वैक्सीन आएगा तो उन्हें मिल जाएगा। हालांकि काफी देर इंतजार के बाद लोकल सप्लायर से एंटी रेबीज वैक्सीन मंगाई गई। जिससे कि इंतजार कर रहे मरीजों को राहत मिली। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि कुछ दिनों से डॉग बाइट के मामले बढ़े है। ऐसे में वैक्सीन की खपत हो रही है। हमलोगों ने तत्काल लोकल सप्लायर से डिमांड कर वैक्सीन उपलब्ध कराई है। साथ ही तीन महीने का लगभग 45 हजार डोज वैक्सीन का आर्डर कर दिया गया है। इसके बाद हमलोग रेगुलर वैक्सीन मंगवाते रहेंगे।
हर दिन 250-300 लोग पहुंचते है वैक्सीन के लिए
सदर में वैसे तो हर दिन डॉग बाइट के 250 से 300 मरीज वैक्सीन के लिए पहुंचते है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ गई है। यूं कहे तो डॉग बाइट के नए केस भी सामने आ रहे है। इस वजह से आंकड़ा 400 के पार पहुंच जा रहा है। इस वजह से वैक्सीन लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को भी कई मरीज बिना वैक्सीन लगाए लौट गए थे।
READ ALSO: RANCHI FIRE NEWS: सेल सिटी में फ्लैट में लगी आग, बच्चों ने कर दिया ये काम

