Home » Latehar News : गणवेश में गूंजा नवसंवत्सर का जयघोष, सड़कों पर उतरा देशभक्ति का उत्साह

Latehar News : गणवेश में गूंजा नवसंवत्सर का जयघोष, सड़कों पर उतरा देशभक्ति का उत्साह

by Mujtaba Haider Rizvi
latehar news today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सबहेड: वर्ष प्रतिपदा पर संघ स्वयंसेवकों का हुआ नगर भ्रमण
संध्या बेला में दीप जलाकर नववर्ष मनाने का दिया संदेश

Latehar : लातेहार जिले की सड़कों पर गुरुवार को राष्ट्रप्रेम से लबरेज दृश्य देखने को मिला। यहां वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर संघ के स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में नगर भ्रमण के लिए निकले। सफेद शर्ट, खाकी पैंट व सिर पर काली टोपी पहने बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक की एकरूपता ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कदमताल के साथ आगे बढ़ती टोली जहां-जहां पहुंची, वहां देशभक्ति, परंपरा और नववर्ष के उत्साह का अनूठा संगम नजर आया। स्वयंसेवकों ने रास्ते में लोगों को रुक-रुककर भारतीय नववर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

स्वयंसेवकों का किया गया अभिवादन

उनकी सादगी, अनुशासन और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत शैली ने आमजन को प्रभावित किया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों का अभिवादन कर उनका स्वागत किया, जिससे माहौल जीवंत हो उठा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों से विशेष अपील की कि वे संध्या बेला में अपने घरों के बाहर दीप जलाकर नववर्ष का स्वागत करें, जिससे अंधकार पर प्रकाश व निराशा पर आशा की जीत का संदेश समाज में फैले।

राष्ट्रीय चेतना को पुनर्जीवित करने का पर्व

स्वयंसेवकों ने यह भी कहा कि वर्ष प्रतिपदा कैलेंडर का बदलाव के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा व राष्ट्रीय चेतना को पुनर्जीवित करने का पर्व है। नगर भ्रमण में वरीय स्वयंसेवक राजेश चंद्र पाण्डेय, नरेश प्रसाद गुप्ता, नवल किशोर अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, जयेश वरु, मनोज सिंह, रमन महतो, मोहिनीश कुमार, सौरभ कुमार, नीतीश तिवारी, बसंत जायसवाल, अरविंद कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Comment