RANCHI: राजधानी रांची में सरहुल पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा था। भारी बारिश के बावजूद लोग गानों की धुन और मांदर की थाप पर झूमते नजर आए। पारंपरिक नृत्य और सरहुल के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जगह-जगह स्वागत शिविर भी लगाए गए थे। इसी बीच अल्बर्ट एक्का चौक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज बारिश के दौरान बनाया गया मंच अचानक गिर गया। इस घटना में 5 से 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण मंच के आसपास काफी भीड़ जमा थी और जैसे ही मंच गिरा, वहां अफरा-तफरी मच गई। मंच गिरने से कुछ लोग उसके नीचे दब गए, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। घटना के बाद शोभायात्रा में कुछ समय के लिए व्यवधान जरूर आया, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
READ ALSO: Chaibasa Accident: चाईबासा में तेज रफ्तार का कहर: टाटा मैजिक की टक्कर से महिला की मौत

