Home » Jamshedpur News : रामनवमी के लिए घाटों पर तैनात की रहेगी विशेष टीम, जानें केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने किए और कितने फैसले

Jamshedpur News : रामनवमी के लिए घाटों पर तैनात की रहेगी विशेष टीम, जानें केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने किए और कितने फैसले

पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए बिष्टुपुर में हुई समिति की मीटिंग

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur ramnavmi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में आगामी रामनवमी महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित बनाने को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की अहम बैठक बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के साथ अखाड़ा समितियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य आकर्षण पूर्व विधायक एवं झामुमो के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी का समिति से औपचारिक रूप से जुड़ना रहा। समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आयोजन की सफलता की कामना की गई।कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है और वे आयोजन को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देंगे। वहीं अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि उनके जुड़ने से समिति को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

महोत्सव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए समिति ने शोभायात्रा से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से विभिन्न घाटों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। साकची स्वर्णरेखा घाट, पांडे घाट, बारीडीह घाट, बेली बोधनवाला घाट, बड़ौदा घाट, दोमुहानी घाट, नया पुल घाट, कदमा सब स्टेशन घाट और कदमा सती घाट सहित सभी प्रमुख स्थानों पर जिम्मेदार टीम तैनात की गई है। इसके अलावा शोभायात्रा के मुख्य मार्गों पर भी समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी निगरानी करेंगे, ताकि पूरे आयोजन के दौरान बेहतर समन्वय बना रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर फर्स्ट एड किट की व्यवस्था भी की गई है। समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा को सुरक्षित, अनुशासित और भव्य बनाने के लिए समिति पूरी तरह तैयार है और सभी अखाड़ा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाया जाएगा।

Read also Jamshedpur News: महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट बंद होने के बाद करोड़ों के फंड पर विवाद, जानें कहां खर्च होगा

Related Articles

Leave a Comment