Home » RANCHI NEWS: 5 अप्रैल को रांची आएंगे तेजस्वी यादव, जानें क्या है तैयारी

RANCHI NEWS: 5 अप्रैल को रांची आएंगे तेजस्वी यादव, जानें क्या है तैयारी

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में 5 अप्रैल को राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के स्वागत में भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम हरमू बाईपास रोड स्थित डिबडीह के कार्निवाल सेलिब्रेशन हॉल में होगा। पार्टी प्रवक्ता कैलाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारी चल रही है। राज्यभर के 24 जिलों से करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है, जो 4 अप्रैल से ही रांची पहुंचना शुरू कर देंगे।
सम्मेलन में नागपुरी छऊ नृत्य, ढोल-नगाड़े और सैकड़ों तोरणद्वारों के साथ स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे। पूरे शहर को राजद के झंडे-बैनर से सजाया जा रहा है, जिससे रांची पूरी तरह ‘राजदमय’ नजर आएगा।

Related Articles