RANCHI: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हटनिया तालाब में शुक्रवार को डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति तालाब में उतरा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जो लगातार तालाब में सर्च ऑपरेशन चला रही है। गोताखोरों की मदद से डूबे व्यक्ति को खोजने का प्रयास तेज कर दिया गया है। मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों की भीड़ तालाब के आसपास जमा हो गई है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
RANCHI NEWS: हटनिया तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF को लगाया गया
गोताखोरों की मदद से डूबे व्यक्ति को खोजने का प्रयास तेज
17

