Home » Indian Railway: झारखंड -बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी! कोडरमा-गया-धनबाद रूट पर चलेगी आधुनिक सुविधाओं से लैस नई मेमू ट्रेन

Indian Railway: झारखंड -बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी! कोडरमा-गया-धनबाद रूट पर चलेगी आधुनिक सुविधाओं से लैस नई मेमू ट्रेन

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। झारखंड और बिहार के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोडरमा-गया-धनबाद रेलखंड पर जल्द ही एक नई तेज रफ्तार मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। इस ट्रेन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में रेल यात्रा और अधिक सुगम और आरामदायक हो सकेगी।

रेलवे की योजना के अनुसार यह नई मेमू ट्रेन 12 कोचों के साथ संचालित होगी और इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर सुविधाएं दी जाएंगी। इस सेवा के शुरू होने से पटना, गया और धनबाद जैसे प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को तेज व सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।

मिलेगी बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट, आकर्षक एलईडी लाइटिंग, साफ-सुथरे कोच की सुविधा

इस प्रस्तावित ट्रेन की खासियत यह होगी कि इसमें पारंपरिक कोच के बजाय मिनी कोच का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे ट्रेन का वजन कम होगा और यह अधिक गति से चल सकेगी। इसके अलावा बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट, आकर्षक एलईडी लाइटिंग, साफ-सुथरे कोच और बेहतर वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

मेमू तकनीक के कारण इस ट्रेन में अलग से इंजन की जरूरत नहीं होती, बल्कि पूरे रैक में पावर वितरित रहती है। इससे ट्रेन तेजी से गति पकड़ती है और बार-बार रुकने के बावजूद समय की बचत होती है। खासकर कम दूरी पर रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों और छात्रों के लिए यह सेवा काफी फायदेमंद साबित होगी।

वर्तमान में कोडरमा से हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, कोवार और मधुपुर जैसे रूटों पर पारंपरिक कोच वाली ट्रेनें चल रही हैं। ऐसे में इस रूट पर आधुनिक मेमू सेवा शुरू होने से यात्रियों को कम समय में अधिक दूरी तय करने की सुविधा मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस नई पहल से क्षेत्र में रेल नेटवर्क मजबूत होगा और दैनिक यात्रियों की परेशानी भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

Read Also: http://Protest For language: दलों की बंदिशें नहीं, मगही-भोजपुरी भाषा को बचाने के लिए पलामू में एक मंच पर आए बुद्धिजीवी

Related Articles

Leave a Comment