Home » Ranchi Power Cut : राजधानी रांची के इन इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, चल रहा मेनटेनेंस का काम

Ranchi Power Cut : राजधानी रांची के इन इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, चल रहा मेनटेनेंस का काम

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने यह निर्णय मेनटेनेंस कार्य को लेकर लिया है। विभाग के अनुसार, नंगे तारों को कवर केबल में बदलने और नए बिजली पोल लगाने का काम किया जाएगा, जिसके चलते कई क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली नहीं रहेगी।

बिजली विभाग ने पहले ही सूचना जारी कर लोगों को जानकारी दी है कि अलग-अलग फीडर क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी।

न्यू मोराबादी और बड़गाईं फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसका असर प्रगतिशील कॉलोनी, महावीर नगर और आसपास के क्षेत्रों पर पड़ेगा, जहां ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे।

वहीं, ओरमांझी और बूटी मोड़ फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान इरबा बाजार टांड़, इरबा, शिवाजी नगर और बूटी मोड़ इलाके प्रभावित होंगे।

अनंतपुर और एचएसएल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे अनंतपुर रोड नंबर चार और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

इसके अलावा कोकर क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इसी समयावधि में राजू नगर और हेसल क्षेत्र में भी बिजली बंद रहेगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह मेंटेनेंस कार्य भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Related Articles