Home » Chatra Road Accident : डंपर से बचने में स्कार्पियो कार हो गई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Chatra Road Accident : डंपर से बचने में स्कार्पियो कार हो गई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

by Birendra Ojha
Chatra Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के बभने गांव के पास शनिवार को सुबह में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कार्पियो कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार डंपर के अचानक चकमा देने से स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार चालक राजा खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य चार लोग बाल-बाल बच गए। मृतक राजा खान गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव का रहने वाला था। वह चतरा के महुआ चौक स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने साथियों के साथ आ रहा था। लेकिन, रास्ते में ही यह हादसा हो गया और खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।

घटना की खबर मिलते ही शादी वाले घर में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Read Also- Palamu Road Accident : मौसेरे भाई के भोज में जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

Related Articles