Home » Jamshedpur News : बहरागोड़ा में होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jamshedpur News : बहरागोड़ा में होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की पत्नी निरोधा महतो ने बताया कि जगन्नाथ महतो तीन दिन पहले घायल अवस्था में अपने डेरे पर पहुंचे थे। इसके बाद शुक्रवार को जब वे गांव लौटे तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़ाबांदा के आसनबनी निवासी और घाघीडीह जेल में तैनात होमगार्ड जवान जगन्नाथ महतो (45) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान हुई।

मृतक की पत्नी निरोधा महतो ने बताया कि जगन्नाथ महतो तीन दिन पहले घायल अवस्था में अपने डेरे पर पहुंचे थे। इसके बाद शुक्रवार को जब वे गांव लौटे तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान थे। हालांकि, उन्होंने जीवित रहते इन चोटों के कारण के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिजन मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment