Home » RANCHI DC NEWS: जनता दरबार में लापरवाही पर सख्त हुए उपायुक्त, कई मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

RANCHI DC NEWS: जनता दरबार में लापरवाही पर सख्त हुए उपायुक्त, कई मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न जन समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नगड़ी अंचल से जुड़े एक गंभीर मामले में एक ही प्लॉट पर दाखिल-खारिज को स्वीकृत और अस्वीकृत करने की शिकायत पर उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को फटकार लगाई। साथ ही संबंधित कर्मचारी को 48 घंटे के भीतर शोकॉज जारी कर आरोप पत्र गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी पर भी कार्रवाई होगी।

इसी तरह लंबित म्यूटेशन आवेदन के मामले में अंचल अधिकारी, सीआई और कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। शिक्षा से जुड़े मामले में एक स्कूल द्वारा छात्र को रिपोर्ट कार्ड के बजाय टीसी देने की शिकायत पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल हस्तक्षेप के निर्देश दिए गए।

एक अन्य मामले में एक सरकारी शिक्षक पर फर्जी बैंक खाता खोलकर धोखाधड़ी का आरोप लगा। इस पर उपायुक्त ने जांच कर शिक्षक के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। बता दें कि जनता दरबार में पेंशन, आधार सीडिंग, मंईयां सम्मान योजना, अनुकंपा नियुक्ति, भूमि विवाद और नामांकन जैसे कई मामलों का भी त्वरित समाधान किया गया। 

Related Articles