Home » Jamshedpur News : परसुडीह में एक बड़े अपराध की प्लानिंग कर रहे चार बदमाश गिरफ्तार, जानें कहां अंजाम देनी थी घटना

Jamshedpur News : परसुडीह में एक बड़े अपराध की प्लानिंग कर रहे चार बदमाश गिरफ्तार, जानें कहां अंजाम देनी थी घटना

Jharkhand Hindi News : मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड कर की गिरफ्तारी, बड़े गिरोह के सदस्य हैं गिरफ्तार आरोपी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा में भूमिज टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुछ बदमाश एकजुट होकर किसी बड़े अपराध की प्लानिंग कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद परसुडीह थाना पुलिस ने छापामारी कर दी। कई बदमाश फरार हो गए। लेकिन तीन बदमाशों को दबोच लिया गया। बाद में एक और बदमाश को दबोच लिया गया। इनके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। इनके मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। बुधवार को पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही इन्हे जेल भेजा जाएगा।

इन बदमाशों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी

जो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं, उनके नाम रोशन सिंह उर्फ पाका, रोशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली, बारीगोड़ा का शिवनारायण रजक और आजाद पाल उर्फ बाबी है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। इन लोगों ने अपने उन साथियों के नाम भी बताए जो घटनास्थल से फरार हो गए हैं।

इस मामले में पुलिस ने परसुडीह थाना में केस दर्ज किया है। इसमें पकड़े गए बदमाशों के अलावा घटनास्थल से फरार होने वाले मानगो गुरुद्वारा के राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा, बागबेड़ा का रहने वाला अनूप बंगाली, परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा के रहने वाला करण सिंह, गोल पहाड़ी के कुंडू पुआल टाल के पास का रहने वाला सौरभ सिंह उर्फ तोड़े और राहरगोड़ा पोस्ट ऑफिस के पास के रहने वाले कौशल श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास है।

इलाके में डकैती डालने की बना रहे थे योजना

पुलिस का कहना है कि यह परसुडीह इलाके में डकैती की घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे। उनकी प्लानिंग थी कि क्षेत्र में किसी बड़े ज्वेलर्स के दुकान में डकैती डाली जाए। किसी ने मामले की मुखबिरी परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार को कर दी। इसके बाद अविनाश कुमार ने फौरन पुलिस कर्मियों की एक टीम गठित कर छापामारी की और तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि फरार बदमाशों के ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also- East Singhbhum Crime: चाकुलिया में एक महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment