Home » Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

Jamshedpur News: जुगसलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur cough syrup seizure case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुगसलाई थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नया बाजार स्थित एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी में छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप ‘ऑनरेक्स’ की 20 पेटियां बरामद की हैं।

बताते हैं कि यह खेप रांची से भेजी गई थी, जिसे शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध नशे के कारोबार के लिए खपाने की योजना थी। छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने एजेंसी संचालकों से दवाओं से संबंधित वैध कागजात की मांग की, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी खेप को जब्त कर लिया और मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि दवा की आड़ में नशे का एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है।

पुलिस अब हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर इस अवैध कारोबार के मुख्य सरगना और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

Read Also: Jamshedpur News: जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार कर लड़की पर फेंक दी थी उबलती चाय…और अब ऐसा किया कि लोग कर रहे थू थू

Related Articles