Home » RANCHI NEWS: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया 11वीं का रिजल्ट, 99.12% स्टूडेंट्स पास

RANCHI NEWS: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया 11वीं का रिजल्ट, 99.12% स्टूडेंट्स पास

by Vivek Sharma
RANCHI: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 11वीं का रिजल्ट 2026 जारी किया, 99.12% छात्र हुए प्रोन्नत, पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन दर्ज।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को 11वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी के बीच राज्यभर में किया गया था। परिणाम की घोषणा जैक मुख्यालय रांची में अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने की। इस अवसर पर परिषद के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष ने दी बधाई

रिजल्ट जारी करते हुए अध्यक्ष डॉ. हांसदा ने सफल स्टूडेंट्स को बधाई दी और इसे उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। साथ ही उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन में जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कम अंक प्राप्त करने वाले या परीक्षा में शामिल नहीं हो सके छात्रों को भी निराश न होने की सलाह दी।

3,58,533 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल

इस वर्ष परीक्षा परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा। कुल 3,61,683 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था, जिनमें से 3,58,533 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 3,55,399 स्टूडेंट्स को प्रोन्नत किया गया। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 99.12% दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के लगभग 98% से अधिक है। जैक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार सभी जिलों और डिवीजनों में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। अधिकांश स्कूलों में बेहतर परिणाम देखने को मिला है, जिससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संकेत मिलते हैं।

READ ALSO: RANCHI NEWS: JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राज्यपाल से मिला बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल, CBI से जांच की मांग

Related Articles

Leave a Comment