Home » RANCHI NEWS: तीन साल की बच्ची के साथ किया ये काम, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

RANCHI NEWS: तीन साल की बच्ची के साथ किया ये काम, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

आरोपी बच्ची को बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया

by Vivek Sharma
रांची में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार। कोतवाली थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, जांच जारी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। वह पेशे से वैन चालक है और हिंदपीढ़ी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची को बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद बच्ची काफी डरी हुई थी। परिजनों को जब शक हुआ तो उन्होंने बच्ची से पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन तुरंत कोतवाली थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

READ ALSO: Chaibasa Murder News : कुमारडुंगी में कुल्हाड़ी से हमला कर ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment