Home » Chaibasa Murder News : कुमारडुंगी में कुल्हाड़ी से हमला कर ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa Murder News : कुमारडुंगी में कुल्हाड़ी से हमला कर ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Hindi News : हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पुराना विवाद था

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदबुनिया गांव में बुधवार को आपसी विवाद में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है। हत्या की वारदात को 15 अप्रैल को अंजाम दिया गया था।

क्या है पूरा मामला


घटना के संबंध में जगन्नाथपुर सीडीपीओ रफायल मुर्मू ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को चांदबुनिया गांव निवासी माधो हेस्सा ने गांव के ही सागु हेम्ब्रम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में सागु हेम्ब्रम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन दुलु हेम्ब्रम ने थाना में फर्दबयान दर्ज कराया। बयान के आधार पर कुमारडुंगी थाने में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। धारा 103(1) बीएनएस हत्या से संबंधित है।

तकनीकी शाखा की मदद से ट्रेस हुई लोकेशन


मामला दर्ज होते ही पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेनू चाईबासा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू किया और तकनीकी शाखा की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के नामजद चांदबुनिया निवासी 22 वर्ष अभियुक्त माधो हेस्सा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने अपराध स्वीकारा, हथियार बरामद

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी माधो हेस्सा ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की टांगी भी बरामद कर ली है। जब्त टांगी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पुराना विवाद था।

कहासुनी के बाद कर दिया वार


दोनों के बीच 15 अप्रैल को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में आकर माधो हेस्सा ने घर में रखी टांगी से सागु हेम्ब्रम पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापामारी टीम में जगन्नाथपुर एसडीपीओ रफायल मुर्मू ,झींकपानी पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुण्डा,कुमारड़ेंगी थाना प्रभारीसुनील कुमार चौधरी
अनुसंधानकर्ता मिलन करमाली, कुमारड़ेंगी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

Read Also- Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में स्वर्णरेखा नदी में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

Related Articles

Leave a Comment