Home » Potka Accident: पोटका में रायरंगपुर जा रही तेज रफ्तार कार ने टाटा मैजिक व दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत 11 घायल

Potka Accident: पोटका में रायरंगपुर जा रही तेज रफ्तार कार ने टाटा मैजिक व दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत 11 घायल

झाड़ग्राम से एक ही परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने कार से रायरंगपुर जा रहे थे। जुड़ी रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur-Accident-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका थाना क्षेत्र के हाता के पास जुडी रेलवे फाटक के करीब मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। झाड़ग्राम से रायरंगपुर जा रही इस कार ने पहले फाटक के बंपर को टक्कर मारी।

इसके बाद बेकाबू कार टाटा मैजिक यात्री वाहन से टकरा गई और दो बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में टाटा मैजिक और बाइक सवार कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे ओडिशा

बताते हैं कि झाड़ग्राम से एक ही परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने कार से रायरंगपुर जा रहे थे। जुड़ी रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को फौरन पोटका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला समेत तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तीनों घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतक के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Read also Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास सिर्फ एक दुकान तोड़ने का रेलवे ने दिया नोटिस, उठे सवाल

Related Articles

Leave a Comment