Home » Jamshedpur Murder : लोको पायलट हत्याकांड में जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों की तरफ शक की सूई , सात संदिग्धों से पूछताछ जारी

Jamshedpur Murder : लोको पायलट हत्याकांड में जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों की तरफ शक की सूई , सात संदिग्धों से पूछताछ जारी

Jharkhand Hindi News : मामले की तफ्तीश में तेजी से जुटी है पुलिस, परिजनों से पूछताछ के बाद शक के आधार पर चल रही छापेमारी

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन में रविवार की देर रात रनिंग रूम के सामने लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लोको पायलट ज्ञानेंदु गौतम आदित्यपुर के रहने वाले हैं। हत्या के पीछे जमीन खरीद बिक्री का मामला हो सकता है। इस संबंध में पुलिस को कुछ ठोस सुराग मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस ने सात संदिग्ध लोगों को उठाया गया है। इन सबसे पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों को पूछताछ के लिए हिरसात में लिया गया है वह सभी जमशेदपुर के ही रहने वाले हैं।

पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की है। इसके अलावा, लोको पायलट के साथ उठने बैठने वालों से भी जानकारी हासिल की गई है। माना जा रहा है कि पुलिस की तहकीकात काफी तेजी से चल रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।
इस मामले में सोमवार की शाम 5:30 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। पुलिस एफआईआर दर्ज करने के प्रयास में लगी हुई है। एफआइआर मृतक की पत्नी के आवेदन पर दर्ज होगी। लोको पायलट की मौत के बाद पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। उसने सुबह से कुछ खाया पिया नहीं है। पुलिस इंतजार कर रही है कि पत्नी ही हालत कुछ ठीक हो तो उससे आवेदन लेकर एफआईआर दर्ज कराई जाए।

सरेराह हत्या से इलाके में सनसनी

गौरतलब है कि रविवार की देर रात 12:30 बजे लोको पायलट ज्ञानेंदु कुमार गौतम मालगाड़ी लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। यहां ड्यूटी खत्म करने के बाद वह 12:40 पर शौच करने के लिए संयुक्त चालक और परिचालक लॉबी की तरफ जा रहे थे। तभी रनिंग रूम के गेट के पास बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनको गोली मार दी और फरार हो गए। घटनास्थल पर ही लोको पायलट ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की गई। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी ललित मीणा और डीएसपी ला एंड आर्डर तौकीर आलम भी मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि लोको पायलट ज्ञानेंदु कुमार रेलवे में ठेकेदारी करते थे। इसके अलावा जमीन खरीद बिक्री का भी धंधा करते थे। पुलिस कई एंगल से इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Read Also- Bokaro News : बोकारो में व्यक्ति ने मायके जाने की जिद करने पर कुल्हाड़ी से काट कर पत्नी को मार डाला

Related Articles

Leave a Comment