Home » Seraikela News: आदित्यपुर में 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

Seraikela News: आदित्यपुर में 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने निर्माण कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं, झारखंड में लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बीच निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
adityapur accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : आदित्यपुर में शनिवार दोपहर एक निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया, जहां करीब 20 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप फैल गया।

घटना के तुरंत बाद घायल मजदूरों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गम्हरिया के नीलडूंगरी निवासी रामू मुर्मू (30) और लखींद्र हांसदा (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर निर्माणाधीन स्थल पर ऊंचाई पर काम कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े। साथी मजदूरों का आरोप है कि काम के दौरान उन्हें किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट या जाल उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिससे यह हादसा हुआ।

मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

घटना के बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने निर्माण कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं, झारखंड में लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बीच निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। फिलहाल आरआईटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की भी पड़ताल की जा रही है।

Read also Jamshedpur News: आस्था ट्विन सिटी में बुनियादी सुविधाओं का संकट, गंदा पानी, बिजली और सुरक्षा को लेकर डीसी से लगाई गुहार

Related Articles