Home » RANCHI NEWS: सामूहिक हत्या मामले में फांसी की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

RANCHI NEWS: सामूहिक हत्या मामले में फांसी की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

by Vivek Sharma
झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस व जेल हिरासत में मौत और रेप मामलों में न्यायिक जांच अनिवार्य की, सरकार को SOP बनाने का निर्देश।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में चर्चित सामूहिक हत्या मामले में फांसी की सजा पाए चुन्नू मांझी उर्फ पुतस मांझी की चुनौती याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शनिवार को सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस एसएन प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह घटना 23 फरवरी 2019 की है, जब आरोपी चुन्नू मांझी ने अपने ही रिश्तेदार रवि मांझी, उनकी पत्नी कल्पना और तीन बच्चों जितेंद्र, सुरेश और पुरेश की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।

घटना को अंजाम देने के बाद वह सुबह करीब 4 बजे अपने घर पहुंचा और दरवाजा पीटते हुए घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने अन्य परिजनों पर भी हमला किया और मोटरसाइकिल व घर में आग लगा दी। मृतक के भाई सिद्धू सोरेन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। बाद में जिला सत्र न्यायालय ने इसे दुर्लभतम श्रेणी का अपराध मानते हुए फांसी की सजा सुनाई, जिसे अब हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।

READ ALSO: http://Jamshedpur Education: जमशेदपुर का वर्कर्स कॉलेज हुआ जर्जर, मुख्य द्वार का छज्जा गिरने से बाल-बाल बचे छात्र

Related Articles