Home » Jamshedpur Crime : आपके बेटे पर मंडरा रहा मौत का साया…. महिला को डराया और भरे बाजार में साधु के वेश में आए ठगों ने उड़ा दिए गहने

Jamshedpur Crime : आपके बेटे पर मंडरा रहा मौत का साया…. महिला को डराया और भरे बाजार में साधु के वेश में आए ठगों ने उड़ा दिए गहने

Jamshedpur Crime : महिला ने साकची थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस बसंत टॉकीज के पास पहुंची।

by Anurag Ranjan
jamshedpur fraud
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के साक्षी में बसंत टॉकीज के पास ठगी की एक बड़ी घटना हुई है। साधु के वेश में आए दो ठगों ने गोलमुरी के केबल टाउन की रहने वाली महिला मंजू देवी पर विश्वास जमाया। फिर उसे बताया कि उसके बेटे पर खतरा मंडरा रहा है। पूजा पाठ के नाम पर महिला के गहने उतरवा लिए और फिर रफू चक्कर हो गए। जब युवक गहने लेकर फरार हो गया। तब महिला को ठगी का एहसास हुआ।

महिला ने साकची थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस बसंत टॉकीज के पास पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ठगों का पता लगाया जा सके।

साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया की ठगों ने अंधविश्वास का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया है। उनका पता लगाया जा रहा है। आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले उलीडीह में साधु के वेश में आए दो बदमाशों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके घर में रखे गहने उड़ा लिए थे। लेकिन कुछ दिन बाद वही साधु फिर उसी इलाके में पहुंचे थे। जहां लोगों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था।

बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से नव विवाहित दंपति के गहने चोरी

बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे नव विवाहित दंपती के गहनों से भरे बैग को चोरों ने पार कर दिया है। इस मामले में टाटानगर रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दानापुर के रहने वाले स्वराज सुमन और उनकी पत्नी ऋचा कुमारी ट्रेन के बी 5 थर्ड एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने टाटानगर आ रहे थे। रिचा कुमारी के रिश्ते के भाई की शादी गोलमुरी में होनी है। दंपती का आरोप है कि मोकामा रेलवे स्टेशन के पास उनकी नींद खुली तो देखा कि गहनों से भरा बैग गायब है। बैग में 30 लाख रुपए के आभूषण थे।

Read Also: Jamshedpur News: अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार का वियतनाम में जलवा, जमशेदपुर का बढ़ाया मान

Related Articles

Leave a Comment