घाटशिला : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला थाना क्षेत्र में फुलडुंगरी स्थित एनएच- 18 पर अनुमंडल अस्पताल के सामने गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों आपस में रिश्तेदार (साला- बहनोई) बताए जा रहे हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस 108 को सूचना दी गई। दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज-अस्पताल रेफर कर दिया।
घाटशिला अनुमंडल में फुलडुंगरी के पास NH- 18 पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर धालभूमगढ़ से अपने घर गालूडीह के बड़बिल स्थित जमाईपाड़ा लौट रहे थे। इसी क्रम में दुर्घटना के शिकार हो गए। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस द्वारा घाटशिला अनुमंडल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक प्रीतम गोप के सिर में अत्यधिक चोट लगी थी, जिससे वह बेहोशी की हालत में है। इसी को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज-अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं रघु गोप का घाटशिला स्थित अनुमंडल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया गया कि बाइक स्किट हो जाने के कारण ये दुर्घटना हुई है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि बाइक चालक काफी तेजी से बाइक को लहराते हुए आ रहा था। इससे अचानक बाइक स्किट हुई और वह दोनों काफी दूर छिटक कर गिर पड़े। इसके साथ ही दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
Read Also: Ghatsila suicide case : आर्थिक तंगी के कारण पीडीएस दुकानदार ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा कारण

