Home » Chaibasa News : चाईबासा सिविल कोर्ट के रिटायर्ड क्लर्क की बेटी ने कर ली आत्महत्या, गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News : चाईबासा सिविल कोर्ट के रिटायर्ड क्लर्क की बेटी ने कर ली आत्महत्या, गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुम्बीसाई गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां चाईबासा सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त सहायक क्लर्क चक्रधर बारी की 35 वर्षीय पुत्री शबनम बारी ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम पसर गया।

घर में फंदे पर लटकी मिली युवती

परिजनों के अनुसार, शबनम बुधवार को रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। गुरुवार को सुबह में परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो शबनम को रस्सी के फंदे पर लटका पाया। आनन-फानन उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल मुफस्सिल थाना को दी गई।

नौकरी और शादी में देरी से थी परेशान

परिजनों ने बताया कि शबनम पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थी। नौकरी न लगने और विवाह में विलंब होने के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। कई बार उसने अपनी चिंता घरवालों से साझा भी की थी। परिजनों का कहना है कि इसी अवसाद के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस दुम्बीसाई स्थित शबनम के घर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है।

गांव में शोक की लहर

सेवानिवृत्त क्लर्क चक्रधर बारी की बेटी की मौत से दुम्बीसाई गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि शबनम मिलनसार स्वभाव की थी। उसकी असमय मौत से सभी स्तब्ध हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Read Also- Jharkhand Weather Update : रांची-खूंटी समेत झारखंड में आंधी का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Related Articles

Leave a Comment