Home » Chaibasa Crime: मनोहरपुर में शराब दुकान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, ग्राहक और दुकानदार के बीच खूनी टकराव

Chaibasa Crime: मनोहरपुर में शराब दुकान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, ग्राहक और दुकानदार के बीच खूनी टकराव

बहस से शुरू हुआ विवाद, शराब दुकान में मारपीट तक पहुंचा मामला।शराब की बोतल बनी हथियार, ग्राहक-दुकानदार के बीच जमकर चले हाथ।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा :पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में रविवार को शराब को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पुराना लकड़ी डिपो के समीप स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर शराब की बोतलों से हमला कर दिया।

बोतलों से हमले में दोनों पक्ष घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना में नंदपुर निवासी ग्राहक बबलू महतो के माथे पर गंभीर चोट आई है। वहीं, शराब दुकानदार रिंटू कुमार के दाहिने हाथ में गंभीर चोट है। दोनों के सिर और हाथ से खून बहने लगा।

सीएचसी में कराया गया इलाज

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। बबलू महतो के माथे पर टांके लगाए गए, जबकि रिंटू कुमार के हाथ की ड्रेसिंग की गई।

पुलिस कर रही जांच, प्राथमिकी दर्ज नहीं

सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुकान के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकानों पर अक्सर विवाद की स्थिति बनती है। पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति है।

Read Also: Dhanbad News: राजगंज के व्यवसायी से दो लाख की ठगी, डाक्टर से आनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के चक्कर में फंसे

 

 

Related Articles

Leave a Comment