104

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में हत्या की एक घटना हुई है। यहां एक युवक ने अपनी मां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। 45 वर्षीय मुक्ता पूर्ति की हत्या उनके 25 वर्षीय बेटे चोकरो पूर्ति ने की है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। इसके बाद चोकरो पूर्ति ने डंडे से अपनी मां को इस कदर पीटा कि उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया हुआ डंडा जब्त कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

