Home » Chakradharpur News : चक्रधरपुर में सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 17 मई को होगा फाइनल मुकाबला

Chakradharpur News : चक्रधरपुर में सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 17 मई को होगा फाइनल मुकाबला

Chakradharpur News : शाम के समय फ्लड लाइट में मैच का आयोजन किया गया, जिससे माहौल और भी रोमांचक हो गया।

by Rajeshwar Pandey
चक्रधरपुर में सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के सेरसा स्टेडियम में लट्टू उरांव कल्याण समिति के सौजन्य से शुक्रवार शाम प्रीमियम लीग (सीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। 8 मई से 17 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फाइनल मुकाबला 17 मई को होगा।

झंडोत्तोलन के साथ हुई शुरुआत

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इससे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने झंडोत्तोलन कर खेल भावना के साथ टूर्नामेंट शुरू करने का संदेश दिया।उद्घाटन समारोह की शुरुआत नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत नृत्य से हुई। बच्चों की प्रस्तुति ने स्टेडियम में मौजूद सैकड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया। शाम के समय फ्लड लाइट में मैच का आयोजन किया गया, जिससे माहौल और भी रोमांचक हो गया।

मॉर्निंग वॉकर ने जीता टॉस, 12 ओवर का मैच

उद्घाटन मैच मॉर्निंग वॉकर और शारदा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। यह मुकाबला 12 ओवर का रखा गया था। टॉस मॉर्निंग वॉकर टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैदान में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

युवाओं को मिलेगा मंच: एसडीओ

मुख्य अतिथि एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने कहा कि सीपीएल जैसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने का काम करते हैं। ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और उन्हें नशे व गलत संगत से दूर रखते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

ये गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर सीपीएल अध्यक्ष नारायण अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, डॉ. विजय सिंह गगराई समेत शहर के कई खेलप्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में शहर और आसपास के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। हर दिन शाम को मैच होंगे ताकि कामकाजी लोग भी खेल का लुत्फ उठा सकें।

Read Also: Chaibasa Sports News : शारदा उच्च विद्यालय को हराकर मधुसूदन पब्लिक स्कूल फाईनल में, ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता

Related Articles

Leave a Comment