Home » Potka News : पोटका में JMM कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर, MLA संजीव सरदार ने सरना धर्म कोड और जनगणना पर किया जागरूक

Potka News : पोटका में JMM कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर, MLA संजीव सरदार ने सरना धर्म कोड और जनगणना पर किया जागरूक

सरकार की ओर से प्रत्येक गांव में बीएलओ नियुक्त किए गए हैं और झामुमो कार्यकर्ता उनके सहयोगी के रूप में काम करेंगे, ताकि ग्रामीणों को जनगणना फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी न हो।

by Mujtaba Haider Rizvi
Potka News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर रविवार को पोटका प्रखंड कमिटी की ओर से तेतला स्थित इम्पेरियल रिसोर्ट में बैठक सह कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। शिविर में मुख्य रूप से एसआईआर प्रक्रिया, आगामी जनगणना और जनगणना प्रपत्र में सरना धर्म कोड दर्ज कराने को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

एसआईआर और जनगणना को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झामुमो के पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ता सरकारी कर्मियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रवासी या बाहर काम करने वाले मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रत्येक गांव में बीएलओ नियुक्त किए गए हैं और झामुमो कार्यकर्ता उनके सहयोगी के रूप में काम करेंगे, ताकि ग्रामीणों को जनगणना फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी न हो।

सरना धर्म कोड आदिवासी पहचान का महत्वपूर्ण मुद्दा

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वर्तमान जनगणना फॉर्म में सरना धर्म कोड का अलग उल्लेख नहीं होना आदिवासी समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात कर जनगणना फॉर्म में सरना धर्म कोड शामिल करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि देशभर में करोड़ों आदिवासी सरना धर्म को मानते हैं और यदि उनकी अलग पहचान दर्ज नहीं हुई तो भविष्य में उनके अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस मांग को मजबूती से उठाता रहेगा।

नवनियुक्त जिला कमिटी का किया गया स्वागत

बैठक के दौरान झामुमो की नवनियुक्त जिला कमिटी का भी भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, विद्यासागर दास, प्रणव महतो, सचिव रतन महतो, संगठन सचिव चंद्रशेखर टुडू, नासिर खान और सह सचिव माणिक मल्लिक को प्रखंड कमिटी की ओर से सम्मानित किया गया।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

विधायक संजीव सरदार ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा आदिवासियों, मूलवासियों और ग्रामीणों के अधिकारों की आवाज उठाता रहा है और आगे भी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सुनील महतो, बबलू चौधरी, हीरामणि मुर्मू, चंद्रावती महतो, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, बाघराय मुर्मू, हितेश भगत, जिकरुल होदा, चक्रधर महतो, बिरेन पात्र, भुगलु टुडू, मनोरंजन सरदार और विमल दास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Also- Potka Illegal Wine: पोटका में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने को लेकर महिलाओं ने थाने का किया घेराव, जमकर हुई नारेबाजी

Related Articles

Leave a Comment