Home » Jamshedpur Tripple Murder : पत्नी गैस चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी, पति ने गैस बंद की और कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला, सोते हुए बेटे और बेटी की भी कर दी हत्या

Jamshedpur Tripple Murder : पत्नी गैस चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी, पति ने गैस बंद की और कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला, सोते हुए बेटे और बेटी की भी कर दी हत्या

जमशेदपुर में तेहरे हत्याकांड में पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा हत्यारोपी टाटा स्टील का पूर्व सेवानिवृत्त कर्मी

by Mujtaba Haider Rizvi
agrico murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर दो स्थित क्वार्टर में टाटा स्टील के रिटायर कर्मी ने अपने परिवार के तीन सदस्यों को मार डाला है। इन तीनों की हत्या की जो दास्तान अब तक सामने आई है वह रूह कंपा देने वाली है। पुलिस की जांच में पता चला है कि घटना सोमवार की सुबह छह बजे की है। तब पत्नी सरिता सिंह गैस चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी। आरोपी पति का उनसे थोड़ा झगड़ा हुआ। इस पर रविंद्र सिंह आग बबूला हो गया। उसकी आंखों में खून सवार हो गया। वह किचन पहुंचा और गैस बंद कर दी। पत्नी कुछ समझ पाती कि तभी उसने उस पर कई वार किए और पत्नी को मार डाला।

सो रहे थे बेटे और बेटी, पिता ने दोनों को उतार दिया मौत के घाट

बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर हत्यारोपी रविंद्र सिंह अपनी बेटी सुप्रिया के पास पहुंचा। पुलिस की जांच के अनुसार सुप्रिया सो रही थी। उसने सुप्रिया को भी कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी पति रविंद्र सिंह बेटे के पास पहुंचा। पुलिस की जांच के अनुसार बेटा रवि भी सो रहा था। आरोपी ने अपने बेटे का भी कुल्हाड़ी मार कर काम तमाम कर दिया। इस नृशंस हत्या के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

जांच में सहयोग नहीं कर रहा आरोपी

पुलिस आरोपी रविंद्र सिंह से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह पुलिस से सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस उनसे बराबर पूछताछ कर रही है। इसके बाद पूछताछ रोक दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उससे और पूछताछ की जाएगी। ताकि, घटना के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। बताते हैं कि टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र प्रसाद सिंह एग्रिको रोड नंबर दो स्थित क्वार्टर नंबर एल13 में रहते थे। सोमवार को सुबह इलाके में तब सनसनी फैल गई जब उनकी पत्नी, बेटी और बेटी की क्षत-विक्षत लाश खून से लथपथ पड़ी मिली। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह की बेटी शादीशुदा है और वह गर्भवती है। रविंद्र सिंह इसी साल फरवरी में रिटायर हुए थे। उनके घर में आए दिन विवाद होता था। आए दिन वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने पूरे परिवार की हत्या क्यों की।

पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी और हथौड़ा किया बरामद

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक साइंस लैब की जांच टीम भी वहां पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है। इसके अलावा, खून लगा हथौड़ा भी बरामद हुआ है। इससे साफ है कि आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम देने में कुल्हाड़ी के अलावा हथौड़े का भी इस्तेमाल किया है।

खुद को विक्षिप्त बता रहा आरोपी

मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने आरोपी रविंद्र सिंह से पूछताछ की है। इस पूछताछ में आरोपी खुद को विक्षिप्त बता रहा है। अब पुलिस जांच में देखेगी कि अगर रविंद्र सिंह विक्षिप्त है तो उसका कहीं इलाज चला या नहीं। अगर वह विक्षिप्त होगा तो उसका मेंटल अस्पताल में इलाज चला होगा। आशंका जताई जा रही है कि उनका पत्नी से विवाद हुआ होगा और इसी के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। बच्चे बीच बचाव करने गए होंगे और गुस्से में रविंद्र सिंह ने उनको भी मार डाला। इस घटना के बाद एग्रिको में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बेटा रवि टीसीएस में काम करता था। बेटे की अभी शादी नहीं हुई थी। रवि सिंह के चार बच्चे हैं। इनमें से दो दिल्ली में रहते हैं।

Read also Jharkhand Treasury Scam : ट्रेजरी के लिए व्यवस्था बदलेगी, राज्यभर के लिए लागू होगा नया SOP, जांच के बाद होगी सख्ती

Related Articles

Leave a Comment