Home » चाईबासा के पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत के बीच डीसी के निर्देश पर SDM,और SDPO ने किया औचक निरीक्षण

चाईबासा के पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत के बीच डीसी के निर्देश पर SDM,और SDPO ने किया औचक निरीक्षण

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa petrol pump inspection
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में इन दिनों में पेट्रोल-डीजल की कमी और अफवाहों को लेकर प्रशासन सक्रिय हुआ है। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, एसडीपीओ बहामन टुटी और सीओ उपेंद्र कुमार ने चाईबासा के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर देखे।

ज्ञात हो कि ईरान के साथ अमेरिका व इजरायल तनाव के बीच जारी के बाद चाईबासा में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें फैल गई थीं। इससे लोग पैनिक होने लगे थे। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है और सप्लाई सामान्य है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर जांच तेज कर दी।

शहीद पार्क बड़ी बाजार के पेट्रोल पंप

शहीद पार्क स्थित सिंहभूम ट्रेडिंग कंपनी का पेट्रोल पंप चाईबासा का प्रमुख पंप है। एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को स्टॉक सुरक्षित रखने और कालाबाजारी न करने के सख्त निर्देश दिया है और कहा कि नियम तोड़ने पर लाइसेंस निलंबन या पंप बंद करने तक की कार्रवाई हो सकती है। टीम ने पेट्रोल पंप पर उपलब्ध ईंधन का स्टॉक, मीटर की रीडिंग, मिलावट और ग्राहकों को सुरक्षित पेट्रोल देने का निर्देश दिया। लापरवाही होने पर सीधी कार्रवाई करने की बातें एसडीओ ने कहीं। तेल की कीमत पर उन्होंने कहा कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।

उपभोक्ताओं के लिए

प्रशासन ने कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। स्टॉक पर्याप्त है और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण हो रहे हैं। जांच दल में एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, एसडीपीओ बहामन टुटी, सीओ उपेंद्र कुमार, मुफ्फसिल थाना, सदर थाना की पुलिस साथ रही।

Read Aso: MNREGA : मनरेगा कर्मियों को मिलेगा सरकारी सैलरी पैकेज का लाभ, ग्रामीण विकास विभाग ने सभी डीसी और डीडीसी को लिखा पत्र

Related Articles

Leave a Comment