Home » RANCHI NEWS: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 20 आरोपितों ने लगाई जमानत की गुहार, जानें क्या कहा

RANCHI NEWS: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 20 आरोपितों ने लगाई जमानत की गुहार, जानें क्या कहा

by Vivek Sharma
ranchi civil court
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 20 आरोपितों की जमानत याचिका पर गुरुवार को अदालत में सुनवाई हुई। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस डायरी तलब की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सुनील कुमार, किशोर कुमार, सन्नी राम, रविंद्र कुमार, दलील कुमार, शशिकांत और अभिषेक कुमार समेत अन्य आरोपितों ने रांची सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। सभी आरोपित खुद को छात्र बताते हुए दावा कर रहे हैं कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। उनकी ओर से यह भी दलील दी गई है कि यदि उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलता है तो उनका शैक्षणिक करियर प्रभावित हो सकता है।

बता दें कि 11 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि तमाड़ के रड़गांव स्थित एक अर्धनिर्मित भवन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को रखा गया है। इसके बाद विशेष टीम ने छापेमारी कर 159 लोगों को पकड़ा, जिनमें 152 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल थीं। साथ ही गैंग सरगना समेत 5 गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये लेकर उन्हें प्रश्नों के उत्तर रटाए जा रहे थे।

READ ALSO: RANCHI NEWS: ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, दीवार काटकर जेवर लेकर हो गए फरार

Related Articles