Home » RANCHI NEWS: ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, दीवार काटकर जेवर लेकर हो गए फरार

RANCHI NEWS: ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, दीवार काटकर जेवर लेकर हो गए फरार

सुबह दुकान मालिक को घटना की जानकारी मिली तब गोंदा थाना पुलिस को सूचित किया

by Vivek Sharma
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने नकदी, जेवर और कीमती सामान चोरी कर लिया। प्राथमिकी दर्ज।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: कांके रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना गोंदा थाना क्षेत्र के सीएमपीडीआई इलाके की है। चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान की दीवार के ऊपरी हिस्से को काटकर अंदर प्रवेश किया और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह दुकान मालिक को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत गोंदा थाना पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चोरी की वारदात काफी सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। दुकान से चोरी हुए जेवरों की सही कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles