Home » Jharkhand Police: मोबाइल गुम होने पर तत्काल दें सूचना; पलामू पुलिस ने चोरी गए 88 मोबाइल बरामद कर लौटाए

Jharkhand Police: मोबाइल गुम होने पर तत्काल दें सूचना; पलामू पुलिस ने चोरी गए 88 मोबाइल बरामद कर लौटाए

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू :  मोबाइल गुम अथवा चोरी हो  जाए तो चुप नहीं बैठें बल्कि अविलंब नजदीकी थाना में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

यह अपील पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने जिले के आमलोगों से की है। उनके निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुम एवं चोरी गए बरामद 88 मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। पलामू पुलिस ने अभियान मुस्कान के तहत गुम हुए 88 मोबाइल की बरामदगी की।  

CEIR पोर्टल के माध्यम से किए गए बरामद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये मोबाइल CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए हैं। मोबाइल मालिकों ने इसके गुम होने या फिर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ितों द्वारा दर्ज शिकायतों एवं CEIR पोर्टल पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तकनीकी अनुसंधान एवं पुलिस टीम के सतत प्रयास के फलस्वरूप मोबाइल बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि यदि मोबाइल गुम होने के बाद आप भी चुपचाप बैठ जाते तो इसकी बरामदगी नहीं हो पाती। साथ ही इसके दुरुपयोग का भी खतरा था जो आपको परेशानी में डाल सकता है।

अपना खोया मोबाइल पाकर पीड़ितों ने खुशी का इजहार किया। साथ ही ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई तथा सहयोग के लिए पुलिस को धन्यवाद दिए।

मौके पर डीएसपी राजीव रंजन, राजेश यादव, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा, सब इंस्पेक्टर अनिल विद्यार्थी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Read Also: Hazaribagh DC ने बच्चों से पूछे उनके सपने एवं लक्ष्य; दिए सफलता के मंत्र

Related Articles